अर्थ : जो वर्तमान काल से संबंधित हो या वर्तमान काल का।
उदाहरण :
विश्व की वर्तमान कालीन राजनैतिक परिस्थितियों की ख़बर सबको रखनी चाहिए।
पर्यायवाची : मौजूदा, वर्तमान कालीन, सामयिक, हालिया
अर्थ : विद्यमान समय।
उदाहरण :
वर्तमान काल में नारी हर क्षेत्र में आगे आ रही है।
पर्यायवाची : अद्य काल, आज, आधुनिक काल, इह-काल, इहकाल, वर्तमान काल
अर्थ : व्याकरण में वह काल जो वर्तमान समय की क्रियाओं या अवस्थाओं को बताता है।
उदाहरण :
आज गुरुजी ने वर्तमान काल के बारे में विस्तार से बताया।
पर्यायवाची : वर्तमान काल, वर्तमानकाल